अनूपपुर: करैत के डंसने से 6 वर्षीय बालिका की मौत, माता-पिता अस्पताल में भर्ती
अनूपपुर: भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के बाड़ीखार के भेड़वाटोला में करैत सर्प के डंसने से 6 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता जिला अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं अनूपपुर में उपयंत्री इंद्रजीत पटेल करैत सर्प से बाल-बाल बच गए। इधर सर्प प्रहरियों ने पिछले 48 घंटों में 20 से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर वन विभाग की मौजूदगी में जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।