ओबरा: बीजपुर पुलिस ने फरार दंपति को गिरफ्तार किया, डी.पी एक्ट के तहत दर्ज मामले में थे वांछित
बीजपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो माह से फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 45 वर्षीय गिरदावल पुत्र गंगाराम और उसकी पत्नी 42 वर्षीय नगेसरी देवी के रूप में हुई है। दोनों महुली, थाना बीजपुर के निवासी हैं। यह गिरफ्तारी मंगलवार की सुबह लगभग 5 बजे महुली गांव स्थित उनके घर से की गई।