कोरबा: खेल खेल में बच्चे के गले में फंसा चना, समय पर उपचार नहीं मिलने से मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में हुई मौत
Korba, Korba | Jul 24, 2025 सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल एक बार फिर बेरहम सिस्टम का शर्मनाक चेहरा बनकर सामने आया है। बुधवार की सुबह दस बजे यहां हुए एक दर्दनाक घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया। इलाज की आस में आया दो साल का मासूम समय पर डॉक्टर न मिलने से दम तोड़ बैठा।