कोरबा: बच्चे गिड़गिड़ाते रहे, बाप पीटता रहा मां को, बेटी को भी नहीं बख्शा, बालको थाना में एफआईआर दर्ज, देखिए वीडियो
Korba, Korba | Jul 24, 2025 दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करते दिख रहा है, जबकि उनके छोटे बच्चे रोते-गिड़गिड़ाते हुए ‘मम्मी को मत मारो’ की चीख पुकार कर रहे हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, सास और ससुर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।