कोंडागांव: फ़रसगांव NH-30 पर भैरव मंदिर के पास दो कारों की भिड़ंत, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष की बाल-बाल बची जान
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर भैरव मंदिर के पास आज शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है फरसगांव के पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष गणेश जायसवाल की मारुति कार का सामने का चक्का अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी मारुति कार से टकरा गई।हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है।