राजगढ़: अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा की बैठक राजगढ़ के पीजी कॉलेज में हुई आयोजित
टीईटी परीक्षा के विरोध में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा की बैठक सोमवार को दोपहर 3:00 बजे करीब राजगढ़ के पीजी कॉलेज में आयोजित की गई। इस बैठक में 18 अप्रैल को भोपाल में होने वाले विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम को लेकर अधिक से अधिक शिक्षकों के पहुंचने की अपील की गई। इस दौरान शिक्षक भगवान सिंह गुर्जर सहित अन्य उपस्थित रहे।