बिंदकी: बिंदकी के नजाही बाजार स्थित विद्युत उप केंद्र पहुंचे विधायक जयकुमार सिंह जैकी, विद्युत व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला नजाही बाजार स्थित विद्युत उपकेंद्र में बुधवार को दिन में करीब 1:00 बजे बिंदकी क्षेत्र के विधायक जयकुमार सिंह जैकी पहुंचे। उन्होंने मौजूद विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार तथा एसडीओ विजय कुमार को बिंदकी कस्बा और खासकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी की विद्युत व्यवस्था ठीक करने के दिशा निर्देश दिए।