बल्दीराय: लू के प्रकोप को देखते हुए धनपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर अरुणेश सिंह ने आम जनता को किया सावधान
धनपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉक्टर अरुणेश सिंह ने आम जनता को लू से बचाव करने के लिए बुधवार को 2:00 बजे दिन में जागरूक किया और सावधानी बरतने को कहा इसी क्रम में डिहाईड्रेशन, चक्कर आना ,और सर दर्द जैसी समस्याएं बढ़ रहे हैं कृपया सभी लोग इससे सावधान रहें और धूप में दोपहर 12:00 बजे से लेकर 3:00 तक न निकलने की अपील की है