बल्दीराय: ग्राम पंचायत सेवरा में जल जीवन मिशन के निर्माण में बिगड़ा पंचायत भवन, दीवारों में आई दरारें और टूटा फर्श
बल्दीराय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सेवरा ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के निर्माण में बिगड़ पंचायत भवन जहां पर दीवारों में दरारें आ गए हैं फर्श टूट गई है जहां पर विभाग मरम्मत करने से मना कर रहा है , ए डी ओ पंचायत हरिओम ने शुक्रवार को 11:00 यह बताया कि जब तक जल जीवन मिशन पंचायत भवन की मरम्मत नहीं करेगा तब तक कार्यपूर्णता प्रमाण नहीं दिया जाएगा