बल्दीराय: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुड़ा पट्टी गांव में नाराजगी व्यक्त करते हुए की बैठक
धनपतगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद मिश्रा के साथ थाने में हुई मारपीट के मामले को लेकर माहौल गर्म होता जा रहा है ,जिसको लेकर रविवार को शाम 4:00 बजे जुड़ा पट्टी गांव में भाजपा पदाधिकारी की एक बैठक हुई, जिसमें उन्होंने नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा कि अगर दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष से मिलेंगे