पलामू जिले में धान खरीदारी शुरू नहीं होने और लंबित भुगतान को लेकर किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर पूर्व पलामू जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अविलंब धान क्रय प्रारंभ कराने और किसानों का बकाया ऑनलाइन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।