राहे: रांची सांसद संजय सेठ का बॉडीगार्ड हथियार छोड़ कर गायब है, अरगोड़ा स्थित कार्यालय से जानकारी
Rahe, Ranchi | Jan 26, 2024 रांची सांसद संजय सेठ का बॉडीगार्ड हथियार छोड़ कर गायब है। जानकारी के मुताबिक सांसद की सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड सुरेंद्र यादव 20 जनवरी को घर जाने की बात कह निकला था। लेकिन फिर वह लौट कर नहीं आया। इस मामले में बाद में जवानों ने सांसद कार्यालय को जानकारी दी कि जवान अपना हथियार आवास में ही छोड़ कर गया है। सांसद ने इसे लेकर पुलिस को जानकारी दी है।