सूरजगढ़: अमरपुर गांव से पुलिस ने नशा सेवन मामले में शिक्षक को किया गिरफ्तार
मेदनी चौकी पुलिस ने अमरपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले पद्मानंद महतो के पुत्र प्रवीण कुमार को नशा सेवन में गिरफ्तार किया है. शनिवार अपराह्न 9:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका मेडिकल जांच किया गया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति चानन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मननपुर बाजार में विशिष्ट शिक्षक के रूप में सेवा दे रहा है.