Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

251 कलशों की भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ अकौन्हा, श्रद्धा और आस्था के साथ जारी है 5 दिवसीय अकौन्हा महोत्सव 2026 अकौन्हा (मधुबनी), 13 जुलाई। अकौन्हा समाज द्वारा आयोजित 5 दिवसीय अकौन्हा महोत्सव 2026 पूरे धार्मिक उत्साह, श्रद्धा एवं सामाजिक एकता के साथ जारी है। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु डिहवार बाबा एवं चंपावती मैया के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। महोत्सव की शुरुआत 10 जुलाई की रात्रि डिहवार बाबा स्थान पर विधि-विधान से रात्रि पूजन, भजन-कीर्तन एवं मंगल आरती के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने गांव की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की। देर रात तक चले भजन-कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 11 जुलाई को डिहवार बाबा की विशेष पूजा-अर्चना, फूल-भोग अर्पण एवं श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और लोगों ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव का सबसे आकर्षक एवं ऐतिहासिक आयोजन 12 जुलाई को निकली 251 कलशों की भव्य शोभायात्रा रही। डिहवार बाबा स्थान एवं चंपावती मैया स्थान से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में 251 माताओं एवं बहनों ने सिर पर कलश धारण कर धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दिया। ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि, हरिनाम संकीर्तन और जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा ने पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रियों का स्वागत किया। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जिससे पूरा क्षेत्र आस्था के रंग में रंग गया। कलश शोभायात्रा के सफल समापन के बाद 12 जुलाई की दोपहर 2 बजे से 24 घंटे का अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ, जिसमें हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान लगातार जारी हैं। महोत्सव परिसर में लगे भव्य मेले में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज 13 जुलाई को अखंड अष्टयाम की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच विशाल प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही महोत्सव परिसर में भव्य मेले का आयोजन भी जारी रहेगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। 14 जुलाई को चंपावती मैया स्थान पर सामूहिक स्वच्छता सेवा अभियान आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने गांव के सभी युवाओं, माताओं, बहनों एवं ग्रामवासियों से सेवा-भाव के साथ अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। 15 जुलाई को चंपावती मैया की विशेष पूजा-अर्चना, देवी गीत, धार्मिक अनुष्ठान एवं भव्य मेले के साथ 5 दिवसीय अकौन्हा महोत्सव 2026 का विधिवत समापन होगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर इस धार्मिक महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का आग्रह किया है। आयोजन समिति ने कहा कि अकौन्हा महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अकौन्हा समाज की आस्था, संस्कृति, परंपरा, भाईचारे और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं, स्वयंसेवकों एवं ग्रामवासियों से आगामी कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। आयोजक: 5 दिवसीय अकौन्हा महोत्सव 2026 आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी, अकौन्हा। 🚩 जय डिहवार बाबा! 🚩 जय चंपावती मैया! 🚩 जय अकौन्हा समाज!

Jainagar, Madhubani | Jul 13, 2026