कर्वी: जगद्गुरु शंकराचार्य 26 मई को चित्रकूट के कर्वी में आएंगे, सनातन धर्म और गोमाता संरक्षण का देंगे संदेश
चित्रकूट के कर्वी नगर में 26 मई सुबह 11 बजे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पहुंचेंगे। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे संयोजक राहुल द्विवेदी ने बताया कि वह सनातन धर्म और गोमाता संरक्षण को लेकर जनजागरण यात्रा पर हैं। सत्संग भवन में स्वागत और आशीर्वाद कार्यक्रम होगा। यात्रा गोरखपुर से शुरू होकर प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजर रही है।