अकबरपुर: बिरसा मुंडा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, बीडीओ व थानाध्यक्ष ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नगर इकाई अकबरपुर के तत्वावधान में आयोजित बिरसा मुंडा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सह सम्मान समारोह रविवार को 1:00 बजे मध्य विद्यालय अकबरपुर के प्रांगण में उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सफल प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।