बिसौली: खेड़ादास गांव में नकब लगाकर लाखों की चोरी, चोर हजारों की नकदी और जेवरात ले गए
जनपद बदायूं थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खेड़ादास में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान में नकब लगाकर घुसे और हजारों रुपये की नकदी समेत जेवरात व घरेलू सामान चोरी कर ले गए। सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।