महोबा: महोबा पुलिस ने शहर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, अवैध काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर व अन्य उल्लंघनों पर की कार्रवाई
Mahoba, Mahoba | Apr 16, 2026 प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहनों में अवैध रूप से लगी काली फिल्म पाई गई, जिन्हें मौके पर ही हटवाते हुए संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।इसके अतिरिक्त 1 बुलेट मोटरसाइकिल में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर पाया गया, जिसे हटवाया गया।