हुज़ूर: भोपाल के डीबी मॉल और न्यू मार्केट में आपातकालीन मॉक ड्रिल की रिहर्सल
Huzur, Bhopal | May 7, 2025 केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर पूरे देश में आज “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत आपातकालीन स्थिति से निपटने की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी शहरों को इस अभ्यास के लिए चुना गया। राजधानी भोपाल में शाम 4:00 बजे डीबी मॉल में आग लगने की स्थिति को दर्शाते हुए बचाव अभियान की रिहर्सल की गई|