छतरपुर: दुकान पर काम कर रहे युवक पर कैंची से हमला, हालत गंभीर, ज़िला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनौठा में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल राजेन्द्र सेन (26 वर्ष), पिता कन्हिया लाल सेन, अपनी दुकान पर काम कर रहा था, तभी गांव के ही आरोपी राजेश सेन और रामगोपाल सेन वहां पहुंचे।वही यह घटना आज 25 अप्रैल दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है।