मांडर: उर्दू विषय के 39 अभ्यर्थियों का परिणाम लंबित, JSSC से जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग
Mandar, Ranchi | Jul 6, 2026 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के उर्दू विषय के 39 अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम लंबित रहने पर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि NCL, EWS, स्नातकोत्तर अंक प्रमाणपत्र और मदरसा फ़ाज़िल डिग्री से जुड़े दस्तावेज़ जमा करने के बावजूद परिणाम रोका गया है। साथ ही बिना किसी नोटिस या स्पष्ट...