बैरगनियां: बैरगनिया में बीईओ सरिता कुमारी को भावभीनी विदाई दी गई, शिक्षकों व कर्मियों ने दी शुभकामनाएं
बैरगनिया प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरिता कुमारी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की।