इंदौर: लसूड़िया में पानी भरने के विवाद में हुई हत्या के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
Indore, Indore | Apr 27, 2026 इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में पानी भरने की मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने कुछ दिनों पहले हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें चिंता राम नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है।