शाहबाद: जर्जर स्कूल भवन के कारण टापरी में पढ़ने को मजबूर 53 विद्यार्थी
Shahbad, Baran | Aug 7, 2026 अंतिम छोर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सनगवां में जर्जर भवन के कारण 53 विद्यार्थियों की पढ़ाई घास-फूस व लकड़ियों से बनी टापरी के नीचे कराई जा रही है। ग्रामीणों ने अस्थायी व्यवस्था के लिए तिरपाल लगाकर टापरी बनाई है। ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन समिति का आरोप है कि कई बार तहसीलदार और एसडीएम को शिकायत व ज्ञापन देने के बावजूद नया भवन स्वीकृत नहीं हुआ।