कोरबा: कोरबा में चांदी चोरी मामले में व्यापारी का आरोप, पुलिस ने नहीं की रिपोर्ट दर्ज, व्यापारियों में आक्रोश
Korba, Korba | May 28, 2026 मुंबई से छत्तीसगढ़ में चांदी के जेवरातों की सप्लाई करने वाले व्यापारी संजय कुमार बाहेती पुलिस और केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों की मनमानी से परेशान हैं। कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में 13 मई की रात बस में सफर के दौरान उनके 10 किलो चांदी के जेवर चोरी हो गए।