हरदोई: टंडियावां पुलिस ने एक अभियुक्त को 310 ग्राम स्मैक, अवैध शस्त्र और कारतूस सहित किया गिरफ्तार, 21 केस दर्ज हैं
Hardoi, Hardoi | Jun 19, 2026 16 जून को राघवेंद्र निवासी मोहल्ला लालपीर कस्बा गोपामऊ थाना टडियावां ने टडियावां पुलिस को तहरीर दी थी कि वादी घर से आरा मशीन पर काम करने जा रहा था, तभी रास्ते में दादा मियां दरगाह के पास अहमद एवं दानिश निवासीगण कस्बा गोपामऊ थाना टडियावां ने उसके साथ गाली गलौज की और विरोध करने पर अभियुक्तों द्वारा तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई।