इटावा: जुहाना अड्डा में पारिवारिक विवाद में चाचा ने भतीजे को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, जिला अस्पताल में किया गया इलाज
Etawah, Etawah | Mar 12, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जुहाना अड्डा में पारिवारिक विवाद के चलते चाचा ने अपने 34 वर्षीय भतीजे दुर्वेश पुत्र सूरत सिंह को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जिसके बाद घायल को लेकर उसकी पत्नी जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।