टोंक: मेहंदवास पुलिस ने डारडाहिंद के रास्ते पर ताशपत्ती से जुआ खेलते तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, ₹1120 ज़ब्त
टोंक मेहंदवास थाना अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डारडाहिंद के रास्ते पर तीन व्यक्ति सूरज भील, रवि हरिजन, मदन भील को ताश पत्ती से जुआ खेलते पाए जाने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के कब्जे से जुआ राशि 1120 रुपए भी जप्त करने की कार्रवाई की है।