मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में एक ही रात में 3 बड़े सड़क हादसे, पुरकाजी में 4, तितावी और नई मंडी में 1-1 की हुई मौत
मुजफ्फरनगर में सोमवार-मंगलवार की रात सड़क हादसों ने छह परिवारों में मातम पसार दिया। पुरकाजी में डंपर से टकराकर स्कॉर्पियो 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी, जिसमें चार लोगों की मौत हुई और तीन घायल हैं। तितावी में ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार सुनीता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं नई मंडी के बिलासपुर कट पर ट्रक की चपेट में आने से शुभम बावरा की जान चली गई।