हरदा: जिला अस्पताल में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, एक मरीज के साथ केवल एक सहायक को मिलेगा प्रवेश
Harda, Harda | May 30, 2026 हरदा जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में बढ़ती गंदगी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। अब एक मरीज के साथ केवल एक अटेंडर को ही पास के आधार पर अस्पताल में प्रवेश मिलेगा। साथ ही परिसर में गंदगी फैलाने और पान-गुटखा थूकने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।