कायमगंज: नवाबगंज ईदगाह परिसर स्थित नाले की सफाई की गई, लोगों ने आगामी बकरीद से पहले अधिकारियों से की थी शिकायत
नवाबगंज ईदगाह परिसर स्थित नाले का पानी भरा होने पर बकरीद से पहले लोगों में रोष समाधान की मांग। आगामी बकरीद पर्व से पहले ईदगाह परिसर में नाले का पानी भर जाने से स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी नाराजगी थी और इस समस्या के तत्काल समाधान की मांग कर रहे थे। तभी ईओ प्रमोद कुमार ने तत्काल ईदगाह पर साफ सफाई के निर्देश दिए। जेसीबी चलाकर परिसर की सफाई की गई।