सिंगरौली: वन विभाग कार्यालय में शराब पीने वाले कर्मचारी को डीएफ़ओ ने क़िया निलंबित, गोरबी किया अटैच
वन विभाग कार्यालय में शराब पीकर महिला के साथ अभद्रता और कुल्हाड़ी दिखाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब वन मंडलाधिकारी ने शराबी कर्मचारियों को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।महिला आंतरिक परिवाद समिति की अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 9 तारीख को सरकारी दफ्तर में कर्मचारी शिवराज सिंह महिला ऑपरेटर के साथ न केवल अभद्रता की बल्कि खुद की गर्दन कटवाने के लिए उसकी टेबल पर कुल्हाड़ी रख दी जिसका वीडियो भी सामने आया है साथी महिला ने शिकायत की थी जिसके आधार पर महिला आंतरिक परिवार समिति एक टीम गठित कर कर्मचारी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है