सिंगरौली: घर से गायब हुयी नाबालिक तीन महीने बाद भी नहीं हो सकी दस्तयाब, नौडीहवा चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति दर दर भटकने को मजबूर
गढ़वा थाना क्षेत्र के नौडीहवा चौकी अंतर्गत नौडिहवा हायर सेकेण्डरी में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी 28/10/23 को घर से गायब हो गयी। मामले की शिकायत पिता ने 29/10/23 को नौडिहवा चौकी में की थी परन्तु तीन महीने बीत जाने के बाद भी नाबालिग किसोरी का कहीं अता पता नहीं चल सका। पीड़ित पिता ने बताया कि 28/10/23 को घर में बेटी को अकेले छोड़कर खेत जोतने चला गया था और पत्नी घास काटने गयी थी। जब वापस घर आकर देखा तो लड़की घर में नहीं थी। खोजने पर भी लड़की कहीं नहीं मिली तो थक हारकर चौकी में शिकायत दर्ज करायी गयी।