सिंगरौली: राजीनामा योग्य प्रकरण चिन्हित कर नोटिस जारी करें न्यायिक अधिकारी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिए निर्देश
आगामी 9 मार्च को जिला न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा राजीनामा योग्य प्रकरण निराकृत करने को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर एन चंद्र गंभीर है उन्होंने जिला मुख्यालय बैढन तहसील न्यायालय देवसर के न्यायिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जिसमें उन्होंने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के राजीनामा योग्य प्रकरणों के आधिकाधिक निराकरण पर चर्चा की।