गाज़ियाबाद: वेव सिटी पुलिस ने शराब पार्टी के दौरान जिले में तबाही मचाने वाले वायरल वीडियो के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया
वेव सिटी थानाक्षेत्र में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर दबंगई की वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में आरोपी ने तबाही मचाने और गोलियां बरसाने की बात कह रहा है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।