गाज़ियाबाद: किसान दिवस पर आयोजित बैठक में CDO गाजियाबाद ने सुनीं किसानों की समस्याएं
बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे विकास भवन में किसान दिवस को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गाजियाबाद के CDO अभिनव गोपाल उपस्थित रहे। आपको बता दें कि ये बैठक गाजियाबाद जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता हो रही थी। बैठक के दौरान सभागार में पहुंचे सभी किसानों की शिकायतों को CDO व जिलाधिकारी की ओर से ध्यानपूर्वक सुना गया।