एत्मादपुर: बरहन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
Etmadpur, Agra | Jul 30, 2025 थाना बरहन क्षेत्र के अंतर्गत बरहन रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में महिला की जान चली गई, जिसमें बताया जा रहा है कि महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, महिला का शव क्षत विक्षत हो गया, जिससे उसकी शिनाख्त भी नहीं हो पाई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।