एत्मादपुर: पुलिस ने खंदौली से गुम हुए युवक को सकुशल बरामद किया, परिजनों को सुपुर्द किया
Etmadpur, Agra | Jul 29, 2025 आगरा की थाना खंदौली पुलिस टीम के द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया है, जिसमें थाना खंदौली पर खड़िया निवासी के द्वारा अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया और गुम हुए युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया, परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है।