एत्मादपुर: प्रकाश नगर में दो पक्षों में हुई मारपीट, 3 से 4 लोग हुए घायल
Etmadpur, Agra | Jul 28, 2025 थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले, लाठी-डंडे चले, मारपीट में दोनों पक्षों के 3 से 4 लोग घायल हुए हैं, पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है, साथ ही दोनों पक्षों के द्वारा थाना एत्माद्दौला पर तहरीर दी गई है, पुलिस जांच पड़ताल कर कार्यवाही में जुटी हुई है।