एत्मादपुर: खंदौली में होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियां पूरी, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी
Etmadpur, Agra | Jul 29, 2025 30 जुलाई यानि कल खंदौली में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा बड़ी किसान महापंचायत का ऐलान किया गया है, जिसमें भारतीय किसान यूनियन से जुड़े हुए बड़े नेता शिरकत करेंगे, किसान महापंचायत की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष ने गांव गांव जाकर लोगों को महा पंचायत में आने के लिए आमंत्रित किया था।