हरदोई: जिलाधिकारी ने हिंसा पीड़ित महिलाओं से सीधा संवाद किया, समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया
Hardoi, Hardoi | Apr 2, 2026 मिशन शक्ति अभियान के अर्न्तगत ‘‘हक की बात जिलाधि के साथ‘‘ कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पारिवारिक एवं अन्य तरह की हिंसा पीड़ित महिलाओं से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।