चांदवा: आजसू कार्यालय में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
आजसू पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और संकल्प के साथ मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने की ।शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।