हरदा: हरदा में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, अब सौर ऊर्जा वाले CCTV कैमरों से होगी निगरानी
Harda, Harda | May 27, 2026 जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आज 27 मई 4 बजे कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन मार्गों से रेत और अन्य खनिजों का परिवहन अधिक होता है, वहां सौर ऊर्जा से संचालित सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके।