मेरठ: लोहिया नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क बनाने वाले 5 मजदूरों को कुचला, एक की इलाज के दौरान हुई मौत
Meerut, Meerut | Feb 17, 2025 मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक बेकाबू डंपर ने सड़क निर्माण कर रहे मजदूरों को कुचल दिया। जिसके बाद वहां अफरातरी मच गई। आनन फानन में घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। और पोस्टमार्टम को भेजने के बाद डंपर को कब्जे में ले लिया