सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पुलिस ने लय गांव में छापेमारी कर शराब तस्करी मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सूरजगढ़ा थाना कांड संख्या 479/ 23 मामले में पुलिस ने लय गांव से इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय रामदेव यादव के पुत्र सुभाष यादव को गिरफ्तार किया है. जिसे मंगलवार अपराह्न 2 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. दैता बांध रोड से 25 दिसंबर 2023 को 54 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया गया था. जांच में पता चला कि जब्त बाइक सुभाष यादव की है.