कोलायत: देशनोक में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई, डंपर सहित एलएनटी मशीन की गई सीज
देशनोक ओरण में खनिज विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक डंपर व एलएनटी मशीन मौके पर जब्त कर सीज की।विभागीय खनिज अभियंता एम पी पुरोहित ने बताया कि अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर देशनोक करणी माता ओरण में अवैध मिट्टी खनन कर रही एलएनटी मशीन सहित डंपर को मौके पर सीज करने की कार्यवाही की गई।