सदर: राजाजीपुरम और अलीगंज में स्थित पानी की टंकियों की टूटी छत, घरों की टोटियों में आ रहा पंछियों का पंख
Sadar, Lucknow | Apr 10, 2026 आज शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे लगभग बताया गया कि लखनऊ में जलकल विभाग की 2 पानी टंकियों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। लोगों के घरों में टोटियों से पक्षियों के पंख भी मिल रहे हैं। शिकायत यह भी है कि पानी में अंडे जैसी गंध भी आती है। अलीगंज और राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक में यह समस्या कई महीनों से है। इससे 20 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।