कोटकासिम: कोटकासिम में बारात बस की तेज रफ्तार ने 12 वर्षीय बच्चे की जान ली, चालक की लापरवाही से हुआ दर्दनाक हादसा, मामला दर्ज
Kotkasim, Alwar | Apr 29, 2026 कोटकासिम पुलिस से बुधवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कोटकासिम क्षेत्र में बारात ले जा रही बस ने ट्रैक्टर टोली को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार 12 वर्षीय रितिक की मौके पर ही मौत हो गई। बस में बैठे अन्य बारातियों को भी चोटें आई है। प्रार्थी ओमप्रकाश ने कोटकासिम थाने में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस जांच कर रही है।