गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: RPF टीम ने 'ऑपरेशन अमानत' के तहत यात्री का छूटा सामान सुरक्षित लौटाया
गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गया स्पेशल समर में छूटा यात्री का सामान बरामद कर उसे सुरक्षित लौटाया। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने रविवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि रेल मदद पर मिली शिकायत के बाद आरपीएफ टीम ने कोच के नीचे से सामान बरामद किया।औरंगाबाद के रहने वाला परिवादी रौशन कुमार को सूचना देकर गया पोस्ट बुलाया गया।p