हुज़ूर: एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिणाम घोषित किया
Huzur, Bhopal | Apr 15, 2026 एमबी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएमहाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परिणाम जारी किया।इस बार का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर रहा है। छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी है।भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहलास्थान हासिल किया है।